संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। असंध के नानकपुरा चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार दिल्ली की जनकपुरी निवासी 30 वर्षीय साहिल ठाकुर बाइक पर सवार होकर दिल्ली से असंध में अपने रिश्तेदार के पास आ रहा था। जब वह नानकपुरा चौक पर पहुंचा तो उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे असंध के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। असंध थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि आरोपी वाहन चालक का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।