फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। काछवा रोड स्थित सूर्य मंदिर के पास रविवार रात एक कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दादूपुर निवासी 37 वर्षीय संगीत निजी अस्पताल में एंबुलेंस पर कार्यरत था। वह रविवार रात ड्यूटी के बाद मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह काछवा रोड पर सूर्य मंदिर के पास पहुंचा तो एक कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मृतक के भाई प्रवीण ने बताया कि संगीत पिछले चार साल से निजी अस्पताल में एंबुलेंस पर ड्राइवर था। वह रोजाना ड्यूटी के बाद घर जाता था। संगीत की मौत से उसके तीन छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
- जगबीर सिंह, थाना प्रभारी, रामनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें