फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


असंध। सालवन से गोली गांव वाली सड़क पर गोस्वामी डेरे के पास एक कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के मामा की शिकायत पर ऑल्टो कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बल्ला निवासी वेदप्रकाश ने सालवन पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि 28 मार्च की शाम को वह और उसका 30 वर्षीय भांजा विकास निवासी जभाला असंध अपनी-अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर शेरा गांव से जभाला गांव की तरफ जा रहे थे। गोस्वामी डेरा के सामने एक सफेद रंग की ऑल्टो कार चालक ने गलत दिशा में आकर उसके भांजे विकास की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे भांजा मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने भांजे को राहगीरों की मदद से असंध सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के चलते कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसके भांजे की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें