फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाइक हुई पंक्चर, लेट होने पर नहीं दे पाए परीक्षा

Mon, 27 Apr 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

जिले में आयोजित हरियाणा लोक सेवा की परीक्षा देने से पानीपत जिले के डूमियाना गांव का सचिन वंचित रह गया। सचिन परीक्षा देने के लिए सुबह अपने घर से बाइक पर सवार होकर करनाल के लिए निकले थे। उनका परीक्षा केंद्र एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में था। घोघड़ीपुर के पास बाइक का टायर पंक्चर हो गया। आसपास कोई भी ऐसी सुविधा नहीं मिली। साथी को फोन कर मौके पर बुलाया। इसमें काफी समय लग गया। सचिन ने बताया कि जैसे-तैसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचा, लेकिन तब तक प्रवेश बंद हो चुका था। उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। उन्होंने काफी देर तक सेंटर इंचार्ज और अन्य अधिकारियों से मिन्नत की लेकिन उन्होंने प्रवेश देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें