हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
घरौंडा। फल मंडी के गेट पर बुधवार को कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। कार रायपुर जट्टान निवासी बीजिंदर चहल चला रहे थे। गनीमत रही कि हादसे के समय बाइक घरौंडा निवासी मनीष मौके पर मौजूद नहीं था। वह पास स्थित एक डेंटल क्लीनिक में गया हुआ था। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि कार चालक बीजिंदर नई अनाज मंडी की ओर से विश्वकर्मा चौक की तरफ जा रहा था। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कार को कब्जे में ले लिया है। जांच जारी है।