फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार की चपेट में आया बाइक रेहड़ी चालक, हालत नाजुक

Sat, 20 Jun 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। नगला गांव के पास पुल पर बाइक रेहड़ी को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में रेहड़ी को पीछे से धक्का लगा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित छपरा गांव निवासी मामचंद की नाजुक हालत में इलाज के लिए एमएम अस्पताल सद्दोपुर में भर्ती करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन है। साहा थाना पुलिस ने अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चश्मदीद जंगशेर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बाइक रेहड़ी चलाने का काम करता है। 15 जून को वह अपने ही गांव के मामचंद के साथ नगला गांव से एक बुग्गी खरीदने गया था। नगला से बुग्गी खरीदने के बाद उन्होंने उसे अपनी बाइक रेहड़ी के पीछे जोड़ा और वापस छपरा गांव के लिए चल दिए। जैसे ही वह नगला गांव से बाहर निकलकर पुल पर चढ़ने लगे तो चढ़ाई अधिक होने के कारण रेहड़ी ऊपर नहीं चढ़ पा रही थी। मामचंद रेहड़ी से नीचे उतरकर धक्का लगा रहा कि दीनारपुर की तरफ से आई कार ने रेहड़ी व मामचंद को टक्कर मार दी। बाइक रेहड़ी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें