फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लापता युवक की नहर किनारे मिली बाइक और चप्पल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जटपुरा निवासी युवक के लापता होने के बाद मंगलवार दोपहर को उसकी बाइक और चप्पल पश्चिमी काछवा नहर के पास मिली है। युवक के नहर में कूदने की आशंका पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोतोखोरों की मदद से युवक की नहर में तलाश कराई मगर कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

जटपुरा के पास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पश्चिमी काछवा नहर के किनारे राहगीरों ने बाइक और चप्पल देखे। लोगों को लगा कि बाइक सवार युवक नहर में कूदा होगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंचे युवक के भाई सुनील ने बताया कि सतीश बाइक पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था। वह पेंटर का काम करता है। तीन माह से वह अपनी ससुराल में रह रहा था। दो दिन पहले ही घर आया था। एसएचओ मनोज कुमार का कहना है कि नहर में गोताखोरों के जरिए युवक की तलाश कराई जा रही है। देर शाम तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मौके से बाइक और चप्पल मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें