श्री सनातन धर्म मंदिर सभा की ओर से निकाली गई प्रभात फेरी में आरती करते श्रद्धालु। स्वयं
करनाल। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा पुराना सराफा बाजार की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरी मंगलवार को ऋषि कॉलोनी, मंगल काॅलोनी पार्ट टू व रामदेव काॅलोनी पहुंची। यहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर भोलेनाथ की पालकी का स्वागत किया। मंदिर सभा के प्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि एक से 13 फरवरी तक रामलीला मैदान में सांग और रागिणी कंपीटिशन का आयोजन होगा। 29 जनवरी को प्रभातफेरी खेड़ा काॅलोनी व सेक्टर-16 में निकाली जाएगी। संजीव, अंकुर, मन्नी जायसवाल, कुलभूषण, ओमप्रकाश, संजय, जयभगवान आदि मौजूद रहे। संवाद