संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। किक बॉक्सिंग की खिलाड़ी भव्य महिला खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा की मिसाल बनी हुई हैं। शहर के पुराना सराफा बजार की निवासी भव्य सेक्टर-32 में संचालित अकादमी में निरंतर अभ्यास करती है। उन्होंने वर्ष 2017 में खेलना शुरू किया था। अब तक 34 पदक जीत चुकी हैं। वह किक बॉक्सिंग में जिले , राज्य स्तर और विदेशी जमीन पर तिरंगा लहरा चुकी हैं। भव्य ने बताया कि पिता के प्रोत्साहन से वह किक बॉक्सिंग में आईं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को किक बॉक्सिंग जैसे खेल में जरूर आना चाहिए। ताकि वे अपनी आत्मरक्षा कर सकें। भव्य कक्षा 12 की छात्रा हैं।
उपलब्धियां
- 2025 दिल्ली में एशियन सेवेट प्रतियोगिता में रजत पदक
- 2024 हिमाचल में राष्ट्रीय सेवेट कप में स्वर्ण पदक
- 2024 पंचकूला में पाइथन गेम में स्वर्ण पदक
- 2023 चंडीगढ़ ओपन सेवेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक
- 2022 इंटर कॉलेज प्रतियोगिता रोहतक में स्वर्ण पदक
- 2022 दिल्ली राष्ट्रीय सेवेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक
- 2021 में राष्ट्रीय सेवेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक
- 2021 में एशियाई सिख प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक
- 2020 में श्रीलंका में आयोजित राष्ट्रीय सेवेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक
-2019 में जिला स्तरीय सेवेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
-2019 में राज्य स्तरीय सेवेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
-2018 एशियन सेवेट चैंपियनशिप में रजत पदक
-2017 अंतरराष्ट्रीय सेवेट चैंपियनशिप में रजत पदक