फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में भविष्य ने जीता कांस्य

विज्ञापन
राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में भविष्य ने जीता कांस्य - फोटो : राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में भविष्य ने जीता कांस्य
विज्ञापन
तरावड़ी। प्रताप पब्लिक स्कूल के कक्षा 12वीं के विद्यार्थी भविष्य सचदेवा ने राज्य स्तरीय एसजीएफआई मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। यह उपलब्धि उन्होंने अपने नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत से हासिल की। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य की इस सफलता को खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के प्रयासों का परिणाम बताया। अध्यक्ष हनी चौधरी ने कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से लक्ष्य प्राप्त होते हैं। निदेशिका पिथी चौधरी ने भविष्य की खेल भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। प्रधानाचार्य विकास उत्तरेजा ने भविष्य को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन पढ़ाई के साथ-साथ खेलों और अन्य गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को अवसर देता है। भविष्य की यह उपलब्धि विद्यालय की खेल प्रतिभा को दर्शाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें