करनाल। इंद्री स्थित शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी के संस्कृत विभाग की ओर से शनिवार को दो दिवसीय संस्कृत निबंध प्रतियोगिता और संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 43 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान संस्कृत निबंध प्रतियोगिता में भौती देवी ने प्रथम, अरमान ने द्वितीय और आरती ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में अनुष्का प्रथम, महक द्वितीय और रिया तृतीय रहीं। प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह बागी ने विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। संस्कृत निबंध में 25 और श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संवाद