फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किसानों के लिए भारत विस्तार डिजिटल सहयोगी शुरू

विज्ञापन
एनडीआरआई में आयोजित बैठक में उप​स्थित डायरेक्टर धीर सिंह और अन्य।
विज्ञापन
करनाल। किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और कृषि क्षेत्र को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने भारत विस्तार अभियान की शुरुआत की है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राजस्थान के राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, जयपुर से इस एआई आधारित डिजिटल सहयोगी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले के कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ, जिसमें लगभग 57 लोगों ने भाग लिया। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने एआई हैकाथॉन और एग्रीकोश जैसी नई पहल की घोषणा की। शिवराज ने कहा कि भारत विस्तार को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि साधारण फीचर फोन रखने वाला किसान भी केवल एक कॉल से इसका लाभ उठा सके। इसके लिए टेलीफोनिक हेल्पलाइन नंबर 155261 को प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म किसानों को मौसम, बाजार मूल्य, कीट एवं रोग नियंत्रण, मिट्टी, फसल और पशुपालन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें