फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कृषि मंत्री के बयान की भाकियू छोटूराम ने की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा के कृषि मंत्री की ओर से किसान हित के दावे करने की भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम ने कड़े शब्दों में निंदा की है। यूनियन प्रवक्ता बहादुर मेहला बलड़ी ने कहा कि हाल ही में राज्य के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा करनाल में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुणी से भी ज्यादा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मंत्री ने सबसे बड़ा झूठ बोला है, जिस प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये का धान घोटाला हुआ हो, फसलों को एमएसपी पर नहीं खरीदा जा रहा हो। उस राज्य में किसानों की आय कैसे दोगुनी हो गई। भाजपा ने किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें