फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 10. अब आधार अपडेट कराने पर मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब आधार को अपडेट कराना होगा। इसके लिए जिले में 73 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर कार्य किया जाएगा। इससे पहले आधार कार्ड की प्रमाणिकता की जांच के लिए पुलिस सहित कई विभागों की टीमें फील्ड में उतरेंगी। जिन्हें इस कार्य के लिए बुधवार से छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से खास तौर पर 10 साल पुराने आधार को अपडेट करने की योजना है। इस कार्य को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से उपायुक्त अनीश यादव से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि इस कार्य को मिशन मोड में लें और जल्द से जल्द पूरा करवाएं ताकि आम जनता को सरकार की ऑनलाइन स्कीमों का लाभ मिल सके।
आधार कार्ड में गलत जानकारी दर्ज होने या आधार कार्ड की प्रमाणिकता की जांच के लिए पुलिसकर्मियों सहित विभिन्न विभागों के फील्ड स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार की ओर से 18 से 23 जनवरी तक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यशाला में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षकों, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य व स्कूल शिक्षा विभागों के फील्ड स्टाफ को यूआईडीएआई के विशेषज्ञों की ओर से आधार कार्ड की प्रमाणिकता की जांच की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। कार्यशाला में 10 साल पुराने आधार वाले नागरिकों के पते को दोबारा सत्यापित करने और 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु के व्यक्तियों के नए कार्ड बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि आधार अपडेट कराने के लिए आम जनता की सुविधा के लिए जागरूकता कैंप भी लगाए जाएंगे। 73 ऐसी सीएससी है जहां पर आधार अपडेट करने का कार्य होना है। उन्होंने बताया कि आधार को अपडेट करवाने से व्यक्ति को अनेक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
इनमें आधार के संग वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना से राशन लेना आसान होगा, देश में किसी भी डिपों से राशन ले सकेंगे। आधार के माध्यम से बैंक खाता खुलवाना आसान होगा, लाभार्थियों को आसानी से लगभग एक हजार डिजिटल सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। सिम कार्ड लेना, आधार से स्कॉलरशिप, इनकम टैक्स रिटर्न करवाने जैसे कार्य हो सकेंगे।
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने कहा कि जिन लोगों ने पिछले 10 वर्षों में अपने आधार को अपडेट नहीं किया है, वे पहचान के प्रमाण (पीओआई) व पते के प्रमाण (पीओए) के वैध सहायक दस्तावेजों के साथ आधार को ऑफलाइन पोर्टल या एम आधार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन या निकटतम आधार केंद्र पर जाकर ऑफलाइन माध्यम से अपडेट करें। लोगों से आग्रह किया कि वे आधार विवरण में अपने मोबाइल नंबर और ई मेल आईडी को अपडेट करें। 5 और 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट भी अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें