112...मुख्यमंत्री राहत कोष को लेकर बैठक करती सीटीएम मोनिका शर्मा। प्रवक्ता
करनाल। हरियाणा मुख्यमंत्री राहत कोष के पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द इलाज की राशि दी जाएगी। सीटीएम मोनिका शर्मा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में हरियाणा मुख्यमंत्री राहत कोष से जुड़े मामलों की समीक्षा ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए संबंधित विभाग समय से अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि लाभार्थियों को समय पर राशि मिल सके। उन्होंने कहा कि चिकित्सा आधार पर वित्तीय सहायता प्राप्त करने वालों को सरल पोर्टल पर आवेदन की सुविधा प्रदान की गई है। यह प्रक्रिया सरल और आसान है। चिकित्सा बिल, ओपीडी बिल आदि संबंधित दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदक मुख्यमंत्री राहत कोष से चिकित्सा आधार पर वित्तीय सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं। संवाद