फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फेसबुक दोस्त बन ठगे 1.93 लाख रुपये

Wed, 04 Dec 2024 01:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। फेसबुक दोस्त बनकर साइबर ठग ने युवक से 1.93 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत गांव मोहड़ी निवासी पवन कुमार ने बताया कि 5 सितंबर उसकी फेसबुक आईडी पर साहिल नाम की आईडी से मैसेज आया था कि वह उसका दोस्त है। उसने अपना वीजा रिन्यू करवाना है। इसके लिए उसे 2.45 लाख रुपये चाहिए। उसने उसके बैंक खाते में 10 लाख रुपये डाले है। वह 24 घंटे बाद तेरे खाते में आ जाएंगे। तुम मुझे 2.45 लाख रुपये भेज दो बाकी रुपये मैं भारत आकर ले लूंगा।उसकी बातों में आ गया और उसने एक लाख 93 हजार 900 रुपये उसके पास भेज दिए। बाद में पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें