करनाल। सेवा श्री भारती आश्रम में जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की युवतियों के लिए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य युवतियों को हुनर सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। ऐसे में ब्यूटी पार्लर के कोर्स में युवतियों को बेसिक से लेकर एडवांस मेकअप का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं आश्रम में पहले से ही सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें रोजाना सुबह व शाम के बैच में 20 से 25 युवतियां प्रशिक्षण ले रही हैं। समाजसेवी आरती ने कहा कि जरूरतमंद युवतियों को कम फीस में बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेसिक कोर्स के बाद इच्छुक युवतियां एडवांस कोर्स भी कर सकती हैं, जिससे वे प्रोफेशनल स्तर पर ब्यूटी पार्लर का काम सीख सकें। संवाद