फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धर्म परिवर्तन न करने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। धर्म परिवर्तन न करने पर रास्ते में युवती से मारपीट करने का आरोप है। कतलाहेड़ी गांव निवासी पूजा देवी ने निसिंग थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आठ फरवरी को शाम करीब छह बजे अपने चाचा सतबीर सिंह के घर आई थी। जब वह घर से बाहर निकली तो पंजाबन, दलबीर सिंह व प्रदीप ने उसे पकड़ लिया। उसकी आवाज सुनकर उसके चाचा सतबीर व उसके पापा महासिंह मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने तीनों आरोपियों से उसे बचाया। आरोपी कह रहे थे कि तुम लोगों ने दूसरा धर्म नहीं अपनाया तो वे सबको मार देंगे। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें