करनाल। नीलोखेड़ी में फेसबुक पर कमेंट करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने शिकायत के पर मामला दर्ज कर लिया है।
नीलोखेड़ी निवासी नवजोत सिंह ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि सोहन जांगड़ा के फेसबुक अकाउंट पर कांग्रेस के विरुद्ध एक पोस्ट डाली थी। उस पोस्ट पर एक महिला ने कमेंट किया था। उसने उस कमेंट का जवाब दे दिया। इसके बाद सोहन जांगड़ा ने उसे फोन कर गाली गलौज कर धमकी दी। इसके बाद जब वह कार लेकर कारसा रोड से जा रहा था। सोहन और उसके भाई ने उसका रास्ता रोककर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। संवाद