असंध। खेतों में रसायनों का इस्तेमाल करते समय स्वयं और फसलों की सुरक्षा रखने पर वीरवार को बाहरी गांव में पूर्व सरपंच पवन राणा ने किसान संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें इसेक्टिसाइडस इंडिया लिमिटेड से डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अमन शर्मा व डॉ. अनित कुमार ने शिरकत की। डॉ. संदीप ने किसानों से कहा कि स्प्रे करते समय पीपीई किट व घोल बनाते समय हाथ में दस्ताने व लकड़ी के डंडे का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कीटनाशक दवाइयों का उपयोग सिफारिश की गई संतुलित मात्रा के अनुसार ही करना चाहिए। साहिल राणा, विक्की राणा, पप्पू राणा, शेखर राणा, पंकज आदि मौजूद रहे। संवाद