फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल पर निकलना हुआ निशुल्क, वाहनों की संख्या रह गई केवल पांच फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 पर स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा आगामी 14 अप्रैल तक फ्री हो चुका है। टोल फ्री किये जाने के आदेश बुधवार सुबह से लागू कर दिए गए। ट्रैफिक के आंकड़ों को देखते हुए टोल पर छह लेन खुली रखी गई हैं, जबकि शेष बूथों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। टोल कंपनी ने सुरक्षा के मद्देनजर निर्धारित संख्या में सिक्योरिटी गार्ड तैनात कर रखे हैं। बीती एक मार्च के बाद टोल से क्रास होने वाले वाहनों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लॉकडाउन के बाद बसताड़ा टोल से क्रास होने वाले वाहनों की संख्या मात्र पांच फीसदी रह गई है। सामान्य दिन में इस टोल से चालीस हजार से अधिक वाहनों की क्रासिंग होती रही है, जबकि लॉकडाउन के बाद यह आंकड़ा घट कर दिनभर में ढाई हजार वाहनों का रह गया है। टोल प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें टोल फ्री किये जाने के आदेश प्राप्त हुए थे। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और आगामी 14 अप्रैल आधी रात तक टोल फ्री रहेगा। मनीष कुमार ने कहा की टोल पर नियुक्त कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है, एतिहात के तौर पर सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहेंगे। टोल पर दोनों तरफ तीन-तीन लेन खुली रखी हैं। बाकी सभी लेन लॉक कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें