फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बार एसोसिएशन का विवाद हुआ खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला बार एसोसिएशन का विवाद अब खत्म हो गया है। बार एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत मढाण ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है।
इसके कारण उन्होंने बार कार्यालय के दरवाजे खोल दिए है। प्रधान ने कुर्सी पर बैठकर कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
वहीं अधिवक्ता जेपी शेखपुरा ने बताया कि बार एसोसिएशन के चुनावी विवाद के चलते डीएसपी ने एसोसिएशन के कार्यालय को लॉक कर दिया था और चाबी केयरटेकर धर्मपाल को सौंप दी थी लेकिन धर्मपाल से चाबी पूर्व प्रधान ले गए थे, जिन पर तीन साल का बैन लगा हुआ है। अब समझौते के बाद कार्यालय खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई तो पूर्व प्रधान को चाबी के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में झटका मारकर ताला खोलना पड़ा, जिससे दरवाजे का शीशा टूट गया। बार प्रधान सुरजीत मढाण ने कहा कि एसोसिएशन की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है और वे वकीलों के हितों में लगातार काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें