फोटो कैप्शन:n पीसीएस मशीन से खाताधारकों को पैसे निकाल कर दे रहे विक्की तोमर
- फोटो : AMAR UJALA
जलमाना। कोरोना के संक्रमण के फैलाव को रोकने को लेकर जारी लॉकडाउन में लोगों को हो रही परेशानियों को कम करने के लिये सरकार द्वारा जनधन खाताधारकों के खाते में पांच-पांच सौ रूपये की सब्सिडी भेजी गई है। वहीं उज्जवला योजना के लाभार्थियों को भी गैस के लिये सब्सिडी की राशि भेजी जा रही है। इन पैसों को खाते से निकालने एवं खाते में राशि आई या नहीं उसे चेक कराने के लिये बैकों एवं पीसीएस में खाताधारकों की चार दिन पहले भारी भीड़ लग रही थी। सबसे ज्यादा असन्ध करनाल मुख्य मार्ग स्थित पंजाब एण्ड सिंध बैंक में देखी जा रही थी। वहीं जलमाना में संचालित सीएसपी पर भी वही नजारा देखेने को मिला। बैंक के भीतर सोशलडिस्टेंशिंग के पालन को लेकर सीमित संख्या कर लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है। इसके लिये बैंक एवं सीएसपी के बाहर लोगों की लाइन लगाई जा रही है। लाइन में लोग एक-दूसरे से सटकर खड़ा हो रहे हैं। लोगों में बैंक के अंदर जाने के लिये आपाधापी की स्थिति बनी रहती है। बैंक के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस गश्त भी कर रही है। वहीं दूसरी ओर विक्की तोमर प्रतिदिन घर गली मोहल्लों में फिनो पेमेंटस बैंक के तहत मशीन से खाता धारकों को पैसे निकाल कर दे रहे है। जिससे बैंको में भीड़ भी कम हो गई है और यह सुविधा घर पर मिलने से लोग सड़कों पर भी नही आ रहे है। इस कार्य के लिए जलमाना सरपंच प्रतिनिधि अंग्रेज सिंह भंगु, ब्लॉक समिति सदस्य सतबीर सिंह, नंबरदार मोतीलाल, राम चौहान, अशोक कुमार और सभी समाजसेवियों ने विक्की तोमर के काम की सराहना की।