बैंक प्रबंधन और कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास
करनाल। मेरा मिशन स्वस्थ भारत की ओर से मिशन संचालक दिनेश गुलाटी ने कैनरा बैंक के सर्कल ऑफिस में प्रबंधन और कर्मचारियों को योग का प्रशिक्षण दिया। दिनेश ने कहा कि योग ही समस्त स्वास्थ्य का आधार है। उन्होंने योग के अंतर्गत विभिन्न तरह की सूक्ष्म क्रियाएं, आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया और उन्हें सभी क्रियाओं और आसनों को करने की विधि, उनके नियम और लाभों से अवगत करवाया। सभी ने भविष्य में योग को जारी रखने का संकल्प लिया। बैंक महाप्रबंधक जीए अनुपम, सहायक महाप्रबंधक ज्ञानेंद्र साहू, सहायक महाप्रबंधक अरुण कुमार एन, मंडल प्रमुख मंजू रानी आदि मौजूद रहे। संवाद