ज्योत जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल प्रमुख त्रिमूर्ति शिव पांडे। संस्थान
करनाल। पंजाब नेशनल बैंक करनाल सर्किल की ओर से पंचायत भवन के सभागार में पीएनबी ताल तरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बैंक कर्मियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। किसी ने गीत गुनगुनाए तो किसी ने मोनो एक्टिंग से समां बांधा। कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल प्रमुख त्रिमूर्ति शिव पांडे ने किया। वहीं खालसा कॉलेज के संगीत विभाग क अध्यक्ष डॉ. कृष्ण अरोड़ा विशिष्ठ अतिथि एवं निर्णायक रहे। उन्होंने कहा कि संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से हम अपने तनाव को कम कर सकते हैं। इसलिए सभी को संगीत में सहभागिता एवं रूचि जरूर रखनी चाहिए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। ताल तरंग के विजेता प्रतिभागियों को आगामी अंचल स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए चयनित किया गया। मंच संचालन दीपिका और रेणु देवी ने किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी संगीता, प्रदीप मुंडेजा, अतुल कौशिक, आरके मलिक और रवि वर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो