फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबीहा गैंग ने सरकार, पुलिस और डीटीपी को दी धमकी, एक्शन मोड में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। असंध में गैंगस्टर दिलेर कोटिया का मकान तोड़ने के दो दिन बाद बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस, प्रशासन और डीटीपी को धमकी दी है। इसमें लिखा है कि ‘तुसी कर ल्या, जो करना सी, हुण असी करांगे। सही नहीं कित्ता, हुण असी दसांगे कि किद्दा किसे दा घर तोड़दे हण, अज्ज तो 30 साल पहलां दा घर बणया सी उदों कित्थे अवैध सी। जदो दलेर सारा कुछ बेच कर च्लया गया, तां उसदे घर वालेयां नाल कोई मतलब नहीं। गैंगस्टर पैदा नहीं होंदेे, इसी तरह दी हरकतां नाल बणदे हण, खुद देख ले, हुण बंदा की पर असी हुण छडना नी, याद रखियो घर वाल्यां दा हाल देखया... हुण बस होर कुछ नहीं कहना, हुण तुस्सी देख्यो...वेट एंड वॉच’। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट देवेंद्र बंबीहा की आईडी से की गई है।
विज्ञापन

विदित हो कि जिला प्रशासन ने पुलिस व डीटीपी के माध्यम सेे गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत अवैध तरीके से अर्जित चल और अचल संपत्ति पर प्रशासन की पैनी नजर है। गैंगस्टरों के अवैध रूप से बनाए मकान और दुकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। अब तक तीन बदमाश और गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। अभियान के तहत बृहस्पतिवार को असंध और सैदपुरा में कार्रवाई की गई। सैदपुर में नशा तस्कर की छह दुकानें गिराई गई थीं। वहीं असंध में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर दिलेर कोटिया का घर गिराया गया। दोनों जगह कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अब दो दिन बाद एक अक्तूबर को बंबीहा गैंग से किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पुलिस, प्रशासन और डीटीपी को धमकी दी है। मामला संज्ञान में आने के बाद करनाल के पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने साइबर सेल को जांच करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट कहां से डाली गई है और किसने डाली है। साइबर सेल से इस बारे में विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की गई है।
वर्जन
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की जानकारी मिली है। इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वायरल पोस्ट तो देखते हुए पुलिस हर स्थिति पर नजर रख रही है। किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस सभी की सुरक्षा के लिए है। गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें