फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से चाकू की नोक पर छीना बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मोबाइल, पर्स व चेन स्नैचिंग की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। बुधवार शाम सेक्टर-6 में बाइक सवार एक स्नैचर ने ट्यूशन से लौट रही छात्रा से चाकू की नोक पर बैग छीन लिया। बैग में छात्रा का मोबाइल और 700 रुपये थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी को पकड़ने के लिए वीटी भी कराई लेकिन देर शाम तक आरोपी का सुराग नहीं लग पाया। काछवा गांव निवासी नैनसी ने बताया कि वह सेक्टर-6 में ट्यूशन पढ़ने आती है। ट्यूशन पढ़ने के बाद उसने अपनी मां को फोन किया कि वह घर आ रही है। इसके बाद उसने अपना मोबाइल बैग में रख लिया। तभी पीछे से बाइक पर एक युवक आया और उसे चाकू दिखाकर बैग छीन लिया और फरार हो गया। उसने किसी अन्य से मोबाइल लेकर घर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर सेक्टर-6 चौकी पुलिस भी मौके पर आ गई। सेक्टर-32, 33 थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि सूचना के बाद ही वीटी करा दी गई थी। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें