फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पटवारखाना में सीएम फ्लाइंग का छापा, कानूनगो और पटवारी नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने खंगाले दस्तावेज, मुख्यालय भेजी जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। तहसील में बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और सीआईडी की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी की। इस दौरान पटवारखाना से पटवारी और कानूनगो गैर हाजिर मिले। टीम ने दस्तावेजों की जांच की, जिसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जाएगी।
बताते हैं कि घरौंडा पटवार खाने में सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि यहां अधिकारी और कर्मचारी नहीं बैठते हैं। जिसके कारण लोगों का कामकाज नहीं हो पाता है। लोगों को कामकाज के लिए दूर-दराज से आना पड़ता है। कानूनगो और पटवारी न होने से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सीआईडी के साथ मिलकर छापामारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे टीम पटवारखाना पहुंची। टीम ने एक-एक कर दस्तावेजों की जांच की। कुछ दस्तावेज जब्त भी किए हैं। उधर, पटवारखाने में छह पटवारी हैं। जिनमें से पटवारी ड्यूटी पर मिला। बाकी पटवारी गैर हाजिर थे। इसके अलावा चार कानूनगो की पटवारखाना में ड्यूटी लगाई है। जिनमें तीन कानूनगो गैर हाजिर मिले। टीम रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें