फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नहीं बरसे बदरा, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बादल छाए रहे लेकिन बिना बारिश के आगे बढ़ गए। धूप भी निकली, जिसके कारण अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि तो न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट आई। हालांकि दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को बारिश के आसार हैं। आगामी एक व दो जुलाई को कहीं-कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 11 एमएम बारिश के बाद मौसम खुश्क हो गया था लेकिन मौसम विशेषज्ञों ने करनाल जिले में भी बारिश का अलर्ट जारी किया था लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सोमवार सुबह घने बादल तो छाए लेकिन धीरे-धीरे छंट गए और दोपहर को धूप निकल आई। जिसके कारण उमस भरी गर्मी बढ़ गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार को 34 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार को 27.8 था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार को करनाल जिले में भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें