फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सायरन बजते ही पालना संभाला तो मिला शिशु

Sun, 28 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के फुसगढ़ गांव स्थित एमडीडी बाल भवन में शनिवार दोपहर को तीन महीने के शिशु को पालने में छोड़ गये। बाल भवन में सवा साल से पालना रखा हुआ है। इसमें कोई भी बच्चे को छोड़ सकता है और एक मिनट के बाद सायरन बजने लगता है। शनिवार को भी एक बजकर 45 मिनट पर सायरन बजते ही भवन में कार्यरत सेवादारों ने पालना संभाला तो इसमें शिशु मिला। यह शिशु लड़का है और अभी तक सवा साल में दो लड़के व तीन लड़कियां इस पालने से मिल चुके हैं। एमडीडी बाल भवन के संचालक पीआर नाथ ने बताया कि तीन महीने के शिशु को शनिवार को पालने में रख गए हैं। किसी कारणवश जन्मे बच्चे जीवनयापन कर सके, इसके लिए भवन में ऐेसा पालना लगाया गया है जिसमें कोई भी शिशु को छोड़कर जा सकता है। इसके माता-पिता की किसी प्रकार की जांच पड़ताल नहीं की जाती। बच्चे को नये कपड़े पहना रखे हैं। जिस वक्त शिशु मिला वह पालने में खेल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें