करनाल। नशा-मुक्त भारत अभियान के पांचवें वर्ष के दौरान नवंबर माह में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि नशे जैसी बुराई को समूल नष्ट किया जा सके। एसडीएम अनुभव मेहता ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में उक्त अभियान को लेकर बैठक की और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों का सफलता पूर्वक आयोजन करवाए और उन सभी की फोटो नशा-मुक्त भारत अभियान एप पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करें। एसडीएम ने कहा कि इसके लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को सभी गतिविधियों की फोटो भिजवाई जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान शिक्षण संस्थाओं के बच्चों के नारा लेखन, रंगोली, चित्रकारी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाए। संवाद