गांव पूजाम में लोगों को जागरुक करते पुलिसकर्मी। प्रवक्ता पुलिस
करनाल। पूजम गांव में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला पुलिस की आरे से डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में गठित नशा मुक्ति टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। विजय ने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डालता है और परिवार व समाज दोनों के लिए हानिकारक साबित होता है। साथ ही ग्रामीणों को यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया। उन्हाेंने कहा कि नशे बेचने से संबंधित जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन 1933 या डायल 112 पर संपर्क करें। संवाद