निसिंग। जेपीएस अकादमी की ओर से शुक्रवार को मेन बाजार में स्वच्छता अभियान के तहत रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य बलराज सिंह व विधायक योगेंद्र राणा ने रैली को रवाना किया। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। प्रधानाचार्य बलराज सिंह ने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए साफ सफाई होना जरूरी है। संवाद