फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टीबी के खिलाफ जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वीरवार को जिले में जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दाैरान जिले के सभी सरकारी संस्थानों में कर्मचारियों को टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। ऐसे में सिविल सर्जन कार्यालय में सिविल सर्जन डॉ पूनम चौधरी, जिला टीबी अधिकारी डॉ सिम्मी कपूर, उप-सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ लेकर अभियान की शुरुआत की। अभियान के दौरान टीबी विजेता शिव कुमार और मोनिका सिंघी ने निक्षय मित्र बनकर तीन-तीन टीबी मरीजों को गोद लिया। दोनों निक्षय मित्रों की ओर से गोद लिए गए प्रत्येक मरीज को छह माह की पोषण किट उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान सभी ने टीबी उन्मूलन के लिए मिलकर काम करने और लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं की ओर से शहरी क्षेत्र में जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली को सिविल सर्जन, जिला टीबी अधिकारी और उप-सिविल सर्जन ने रवाना किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें