गांव गुमटो में लोगों को जागरुक करते पुलिस के जवान। स्वयं
करनाल। गुमटों गांव में सोमवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला पुलिस की टीम ने डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया। सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है और परिवार व समाज के लिए घातक सिद्ध होता है। पुलिस ने युवाओं को नशे से दूर रहने, शिक्षा, खेलकूद व अन्य सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद