दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, मैन ब्रांच में छात्रा को सर्वाइकल वैक्सीन के बारे में जानकारी देती स्वा
करनाल। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में मंगलवार को टीकाकरण और सर्वाइकल वैक्सीन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं व अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव व टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस दाैरान डाॅ. पुनीत ने सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। इसके साथ ही छात्राओं का चिकित्सकीय देखरेख में टीकाकरण किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या सुषमा देवगन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्पना और रजनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद