फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अगौंध गांव स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक दिवस मनाया गया। इसमें शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही पीजीटी केमिस्ट्री टीचर बीरेंद्र सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें विद्यालय की सालभर की उपलब्धियों को उजागर किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ऐसे ही आगे भी उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि के रूप में एसएमसी प्रधान थे। मंच का संचालन अंजू शास्त्री, राजेश कौशिक और जगदीश कुमार ने किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां रीना चौधरी, रीटा, अनु, सुलेखा और रमेश सिंह के मार्गदर्शन में की गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें