माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुंडरक में स्टूडेंट लीगल लिटरेसी मिशन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। गत दिनों पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के) में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने सात प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार जीते थे। प्रधानाचार्य मोहन सिंह राणा ने बताया कि रिंकी, चिंकी और अंजना ने प्रश्नोत्तरी में, फेरी ने कविता पाठन व शिवानी एवं कशिश की जोड़ी ने वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पोस्टर मेकिंग में सोनम, स्लोगन राइटिंग में अमन, निबंध लेखन में नैनिका और स्किट में अनामिका एंड पार्टी द्वितीय रही।
प्रधानाचार्य ने कहा कि हमेशा की तरह विद्यालय विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन दोहराता आया है। उन्होंने विद्यार्थियों को 22 जुलाई को होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रीम शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ईश्वर सिंह, सुनीता मलिक, सुनीता नरवाल, शालिनी, रंजू, ममता, सरोज, हरप्रीत, सीमा, संगीता, पूजा, सुनीता शर्मा, हंसिका, निधि, नमीता, अनिल, विक्रम सुदर्शन और प्रीतम मौजूद रहे।