अंसल निवासी एक व्यक्ति को रिवाल्वर दिखाकर गोली मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में अंसल निवासी दीपक ने बताया कि वह करीब दो बजे अपने घर से बिजली मिस्त्री को लेकर मोटरसाइकिल पर चला था। उसके पीछे चंडीगढ़ नंबर की एक होंडा सिटी कार आ रही थी। घर से करीब 50 मीटर दूर पीछे मुड़कर देखा तो यह गाड़ी निर्मल गोहणा की थी। उसने पहले उसकी बाइक को टक्कर मारने की कोशिश की। फिर कार साइड में कर रिवाल्वर दिखाकर गोली मारने का प्रयास किया। इस दौरान वह बाइक पर छोड़कर फरार हो गया। संवाद