निसिंग। गोविंदगढ़ गांव में किसान मेहर सिंह की पकी गेंहू की फसल में गांव के ही शरारती व्यक्ति ने आग लगा दी। जिसको किसान ने आग लगाते हुए देख लिया। ग्रामीण किसानों के साथ मौके पर पहुंचे व आग बुझाई। जिससे किसान का नुकसान होने से बचाव हो गया। बताया गया कि कुछ किसानों ने गांव के ही एक किसान पर सड़क पर बैठ मेहर सिंह की पकी गेहूं की फसल में आग लगा दी। जिसको किसानों ने मौके पर देख लिया और खेत में पहुंच व आग पर काबू पाया। उसके बाद पुुलिस की डायल 112 को बुलाया और शरारती तत्व वहां से फरार हो गया। बाद में किसानों ने थाने पहुंच आरोपी के खिलाफ लिखित में शिकायत दी। संवाद