फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विधवा के प्लॉट पर कब्जे का प्रयास

Fri, 20 Mar 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
पुलिस थाने में ​शिकायत देने के लिए पहुंची  घायल नन्ही देवी व महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
घरौंडा। गांव फरीदपुर में एक महिला के प्लॉट पर अवैध कब्जे के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरीदपुर निवासी विधवा नन्ही देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में उसका 100 गज का रिहायशी प्लॉट है जिस पर वह 25 वर्षों से रह रही है। आरोप है कि गांव के ही विक्रम और उसके परिवार के सदस्य उक्त प्लॉट पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। महिला के अनुसार जब उसने अवैध कब्जे का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने अपना पालतू बुलडॉग कुत्ता भी उस पर छोड़ दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के सिर पर गहरी चोट आई है और कुत्ते के काटने से शरीर पर कई जगह जख्म हुए हैं। घटना के बाद पीड़िता सरपंच और अन्य ग्रामीणों के साथ थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें