फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो मजदूरों पर चाकू से हमला कर लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास साइकिल पर दवाई लेकर लौट रहे दो मजदूरों पर बाइक पर आए तीन युवकों ने चाकू से हमला कर उनसे नकदी व मोबाइल छीनने का प्रयास किया। दोनों मजदूरों ने हिम्मत दिखाते हुए एक युवक को पकड़ लिया जबकि दो युवक मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिहार के जिला मधुबनी निवासी शिवरतन सिंह ने बताया कि वह मानकपुर स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में मजदूरी करता है। मंगलवार को उसके साथी राम कुमार को बुखार हो गया था। वह उसे साइकिल पर दवाई दिलवाने के लिए गया। दवाई लेकर जब वह वापस लौट रहे थे तो मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में रात करीब साढ़े सात बजे बाइक पर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और चाकू निकालकर उन पर हमला कर उनसे मोबाइल व नकदी छीनने का प्रयास किया। मगर उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए एक युवक को मौके पर पकड़ लिया। आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर अपने साथी को छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने आरोपी को पकड़े रखा। शोर सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचने लगे तो दो आरोपी वहां से फरार हो गए। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। जिसके बाद डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान छछरौली निवासी रोबिन के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लूट के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी रोबिन को गिरफ्तार कर लिया। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें