करनाल/निसिंग। रंजिश के चलते पड़ोस के युवक ने गाड़ी से टक्कर मार दी। निसिंग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में गुल्लरपुर निवासी नीरज कुमार ने बताया कि उन्होंने घर पर बेटे के जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया था। रिश्तेदार खाना खाने के बाद रात 10:30 बजे अपने घर जा रहे थे। उनकी बहन सरिता देवी और जीजा कुलविंद्र सिंह निवासी बसताड़ा घर के बाहर खड़ी कार में बैठने लगे तभी रंजिश के चलते गांव के अशोक कुमार ने थार गाड़ी से टक्कर मारते हुए उनकी बहन और जीजा पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी ने तेज रफ्तार से गली में दो-तीन चक्कर काटे। वारदात तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई। ब्यूरो