करनाल। जेल में एक कैदी ने बेड की चादर से फंदा लगाने का प्रयास किया है। इस मामले में जिला जेल की उपाधीक्षक शैलाक्षी भारद्वाज ने कैदी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उपाधीक्षक शैलाक्षी भारद्वाज ने थाना रामनगर पुलिस को बताया कि कैदी अमन उर्फ काला ने जिला जेल करनाल में आत्महत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि कैदी अमन गांव रिसालू थाना चांदनी बाग, जिला पानीपत का रहने वाला है। जो एक हत्या के मामले में नवंबर 2015 से जिला जेल में आजीवन कठोर कारावास की सजा काट रहा है। उक्त कैदी ने 14 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे सुरक्षा सेल नंबर 10 में अपनी बेड की चादर को जंगले में बांधकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद