करनाल। लिफ्ट मांगने पर एक बाइक सवार ने दोस्त पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
शिकायत में गुरु नानक पुरा निवासी सावन ने बताया कि 20 फरवरी को वह दोस्त शिव के साथ नहर की पटरी पर खड़ा था। वहां पर सन्नी नाम का युवक बाइक पर आया तो शिव ने उसे रुकने का इशारा किया। बाइक रुकने पर उसके दोस्त ने सन्नी से कहा कि हम दोनों को आगे छोड़ दो। इस पर उसने सन्नी को थप्पड़ मार दिया। कुछ समय बाद सन्नी वापस आया और उस पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद वह भाग गया। संवाद