करनाल। रामनगर क्षेत्र में एक परिवार के सदस्यों से मारपीट कर घर से सामान बाहर फेंकने का मामला सामने आया है। महिला बेबी पत्नी बूटा सिंह ने पांच लोगों के खिलाफ रामनगर थाने में शिकायत दी है। उसका कहना है कि 30 मई को वह अदालत में तारीख पर गई थी। उसके बच्चे घर पर अकेले थे। आरोप है कि इसी दौरान उसके घर की दीवार फांदकर करीब 40 लोग अंदर घुस गए और सामान सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। उसके बच्चों ने रोकने की कोशिश की तो उनको जमकर पीटा। उसके संदूक से जेवर व पैसे भी खुर्द-बुर्द कर दिए। बच्चों को बाहर निकाल दिया और मकान को अंदर से बंद कर दिया। महिला ने जान-माल की सुरक्षा और हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक सूरजभान का कहना है कि विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद