घरौंडा। सर्विस लेन पर स्थित एक होटल के पास कार सेल व परचेज ऑफिस पर बैठे युवकों पर कई युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में कई युवक घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमलावर बैग में रखे 56 हजार की नकदी, एक मोबाइल व सोने की चेन भी छीन कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सफीदो निवासी जोगिंदर ने बताया कि 20 जून को वह अपने दोस्तों के साथ होटल के पास श्याम कार सेल व परचेज ऑफिस में जन्मदिन पार्टी कर रहे थे। तभी एक निसिंग व एक अन्य युवक अपने 8-10 दोस्तों के साथ ऑफिस में आया और हमला कर दिया। जाते समय राहुल व मोहित कार्यालय से एक बैग रखे लगभग 56 हजार रुपये, एक मोबाइल, उसके दोस्त बलबीर की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। संवाद