इंद्री। क्षेत्र के रंदौली गांव के पास चार नकाबपोश युवकों ने एक हलवाई के साथ मारपीट कर दी। रंदौली निवासी संजू ने इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव ब्याना में मिठाई की दुकान पर हलवाई का काम करता है। जब वह दुकान से काम खत्म कर घर वापस आ रहा था तो चार नकाबपोश युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद