कुंजपुरा। गांव घीड़ में देर शाम सड़क पर सैर कर रहे एक व्यक्ति पर लाठी-डंडे एवं धारदार हथियारों से लैस कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने घायल व्यक्ति के बयान पर तीन व्यक्तियों को नामजद करते हुए मारपीट व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हितेश निवासी गांव घीड़ ने बताया कि शुक्रवार देर शाम करीब 8 बजे वह गांव चांदसमद जाने वाली सड़क पर सैर कर रहा था। इसी दौरान सचिन, सतीश एवं शिवम सहित दो अन्य नकाबपोश व्यक्तियों ने उस पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हाथ पर गंडासी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद