असंध। फूफा को छोड़ने गए युवक पर दो आरोपियों ने सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। असंध थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव जलमाना निवासी प्रदीप ने बताया कि सुबह नौ बजे वह अपने घर से बाइक पर सवार होकर अपने फूफा प्रकाश को छोड़ने के लिए डॉ. धवन के पास गए थे। जैसे ही वे वहां से वापस आने लगे, वहां मौजूद रवि और उसके साथ ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे उसे गहरी चोट आईं। लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। संवाद